सुभाष कॉलोनी में हुआ अन्नकूट महोत्सव

चित्तौड़गढ़। सुभाष कॉलोनी में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। चित्तौड़गढ़ गांधीनगर स्थित सुभाष कॉलोनी निवासियों के द्वारा अन्नकूट महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के समस्त निवासी, महिला मंडल, बाल गोपाल, प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक एवं नवयुवक उपस्थित थे। वार्ड पार्षद सुमित मीणा ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कॉलोनी स्थित सुभाष कॉलोनी पार्क में महादेव एवं बजरंगबली को छप्पनभोग लगाया गया। कॉलोनी की महिलाएं अन्नकूट महोत्सव चुनरी पहन कर पहुंची। आराध्य देव महादेव एवं बजरंगबली  के समक्ष भजन कीर्तन किए।
कैलाश चंद्र तांडवा मंदिर पुजारी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष कॉलोनीवासियों के सहयोग से संम्पन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ