वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंडफिया की टीम ने घोसुंडा को हराया

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा सिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंडफिया की टीम ने घोसुंडा को 3-0 से परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडफिया के खेल प्रेमियों ने बताया कि मंडफिया की टीम लगातार पिछले 3 सालों से विजय रही हैं एवं इस बार भी उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने भाग लिया। टीम के खिताब जीतने पर एवं प्रथम स्थान आने पर खेल प्रेमियों ने पूरी टीम के खिलाड़ियों सहित कोच एवं खेल प्रेमियों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ