सांवलियाजी में तीन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र- छात्रा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया में श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर के मुख्य आतिध्य एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा की अध्यक्षता में वासुदेव भवन प्रांगण में आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कल्पना शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी, मंदिर मंडल सदस्य ममतेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, शंभू लाल सुथार, पूर्व सरपंच जानकीदास वैष्णव, समाजसेवी गोकुल बागोरिया, मनोहर लाल जैन, महेंद्र जाजोरिया, पत्रकार भगवान लाल तिवारी, उमेश तिवारी, अरुण दाधीच, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सांवलिया स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष पंकज जारोली विशिष्ट अतिथि थे। सांवलियाजी सीनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के संयोजक व्याख्याता भग्गा लाल मेघवाल, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लाल मोहम्मद, आशीष चंडालिया, बाबूलाल जटिया, सुनील भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का भी अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि भेरू लाल गुर्जर ने खेल को खेल की भावना से खेलते हुए अनुशासित रूप से खेल प्रतियोगिता संपन्न करने के लिए मंदिर मंडल की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दशोरा ने खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। मुख्य अतिथि गुर्जर ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। मुख्य निर्णायक रामलाल खटीक ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग में 62 टीमें तथा छात्रा वर्ग में 20 टीमें भाग ले रही है । उद्घाटन मैच बिरला शिक्षा केंद्र चित्तौड़गढ़ एवं राउमावि कूंथना के बीच खेला गया। तीन दिवसीय खेलकूद  प्रतियोगिता का संचालन संयुक्त रूप से व्याख्याता नरेंद्र सिंह शक्तावत एवं प्रेम सिंह सिसोदिया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ