बिलोची समाज का प्रथम अन्नकूट सम्पन्न


चित्तौड़गढ़। प्रतापनगर के भगतसिंह पार्क के पास स्थित बिलोची समाज के भगवान अमरलाल मंदिर पर पहली बार अन्नकूट का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए आयोजक प्रीतम धनेजा, राजेश खुराना ने बताया कि समाज की ओर से भगवान अमरलाल मंदिर पर इस वर्ष पहली बार आयोजित अन्नकूट महोत्सव में बिट्टू महाराज के सानिध्य में सर्वप्रथम भगवान अमरलाल की आरती उतार कर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में दर्शन किये। इसके पश्चात् सायंकाल प्रसाद वितरण किया गया जिसमें लगभग 1200 भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
 कमलेश धींगड़ा, बसंत तनेजा, राजेश तनेजा, नन्दलाल सुकेजा, नवीन तनेजा, संजु खुराना, मनोहर कंगोड़, प्रीति तनेजा, जीया तनेजा, रेशल तनेजा, कपिल कटारिया, इन्द्रा देवी, लता धींगड़ा, कमल सोडा, नीतू तनेजा, दिनेश तनेजा, शशीपाल तनेजा आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ