मोटरसाइकिल फिसलने से एडवोकेट शर्मा घायल, चित्तौड़ से उदयपुर किया रेफर

 भदेसर, (शेलेन्द्र जैन)। आसावरा माता से भदेसर जाते समय एक बाईक फिसलने से उस पर सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भदेसर निवासी एडवोकेट पंडित सतीश कुमार शर्मा की बाइक अनियंत्रित हो गई जिसके कारण बाइक फिसल गई एवं घटनास्थल पर बाइक सहित गिर पड़े। समाजसेवी अरुण पटवा एवं नेपाल सिंह के द्वारा भदेसर सूचना दी गई। भदेसर से साथी गण घटनास्थल पर पहुंचे तथा भदेसर अस्पताल लाया गया जहां मौजूद नर्सिंग कर्मी अविनाश टेलर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया तथा सिर में आई चोट के चलते वहां से उन्हें उदयपुर रेफर किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ