चित्तौड़गढ़। जिले के अल्प प्रवास पर पधारी समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा पुत्र वधू स्वर्गीय आचार्य धर्मेंद्र एवं एडवोकेट ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय पूर्व प्रधान कोटडी का अंबे मार्केट स्थित पंकज उपाध्याय के ऑफिस पर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया राज्यमंत्री द्वारा कालिका माता का दुर्ग पर जाकर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश के लिए खुशहाली की मंगल कामना की। प्रॉपर्टी व्यवसाई हरिनारायण शर्मा द्वारा समाज के लिए हॉस्टल की जमीन की मांग रखी जिसे राज्यमंत्री द्वारा स्थानीय प्रशासन से बात कर निस्तारण का आश्वासन दिया। युवा उपाध्यक्ष बादल शर्मा द्वारा स्थानीय प्रशासन द्वारा 500 पट्टों का वितरण किए जाने पर खुशी जाहिर की। विनय शर्मा युवा संभाग महामंत्री ने किसानों को दिन में बिजली मिले इसकी मांग रखी। महामंत्री राकेश गिल गरीब ब्राह्मण छात्रों के लिए सरकारी योजना से लाभ दिलाने की मांग रखी। नगर अध्यक्ष सुनील गुर्जर गौड़ ने मेवाड़ क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के शपथ ग्रहण समारोह हेतु निमंत्रण दिया जिसे राज्यमंत्री द्वारा स्वीकार कर लिया गया।
0 टिप्पणियाँ