प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। सांसद थप्पड़ कांड मामले में सांसद सीपी जोशी पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर भीम आर्मी ने अतिरिक्त जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार मेघवाल ने बताया कि भीम आर्मी की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक संपन्न हुई। टैगोर पार्क प्रतापगढ़ में मीटिंग में 26 नवंबर को संविधान दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए रूपरेखा तय की गई। उस कार्यक्रम में भीम आर्मी प्रदेश प्रभारी अनिल आजाद और आजाद समाज पार्टी के शोएब खान मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम को बड़ा रूप देकर दशहरा मैदान अटल रंग मंच से विशाल संविधान वाहन रेली के रूप में पूरे शहर में निकाल कर सभा स्थल दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन हाउसिंग बोर्ड प्रतापगढ़ में जन सभा को संबोधित करेंगे। जहां कई प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे।
भीम आर्मी टीम द्वारा पूरी रूपरेखा तय की गई। बैठक में पूरे जिले के भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला संयोजक गोविंद मेघवाल के नेतृत्व में अंत में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। भीम आर्मी जिला यूनिट द्वारा जिसमे जिले में आए दिन एससी/एसटी वर्ग के लोगों के ऊपर अत्याचार हो रहा हैं। ज्ञापन में सांसद सीपी जोशी द्वारा एससी वर्ग के कर्मचारी को थप्पड़ मार कर जातिवाद का उदाहरण दिया तो उनके ऊपर भी कानूनी कार्यवाही की जाए वरना भीम आर्मी पूरे जिले में आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
0 टिप्पणियाँ