चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर के गांधीनगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें बालाजी महाराज को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
रवि चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष तौर पर अपने अपने घरों से बनाये कर गये व्यंजनों के 56 भोग के प्रसाद का बालाजी को भोग लगाया गया। महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्र भारती महाराज, मदन जोशी, बालकिशन दिवेदी, रमेश राठौड़, धीरज सोनी उपस्थित रहे। लगभग 2000 श्रद्धालुओं को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। कैलाश भूतड़ा, संजय जोशी, सत्यनारायण तम्बोली, तेजपाल लोहार, लखन प्रजापत, मनीष जोशी, ओम प्रकाश जोशी, नीरज शर्मा, कपिल चतुर्वेदी, अनुराग त्रिवेदी, अरुणा द्विवेदी, संध्या शर्मा, कमलेश जोशी, अनिता जोशी आदि ने सेवाएँ दी।
0 टिप्पणियाँ