कनेरा, (दशरथ अहीर)। कनेरा उप तहसील मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर पिलखेड़ी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अहसान छीपा का अपने स्कूल के बच्चों के प्रति अनूठा प्रेम देखने को मिला। प्रधानाध्यापक छिपा ने स्कूल के सभी बच्चों के अपनी तरफ से येलो कलर के टीशर्ट बनवाएं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को वितरण करवाएं। प्रधानाध्यापक छिपा का कहना हें कि अपने स्कूल के बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ बच्चो का डिसिप्लेन भी अच्छा दिखना चाहिए। सप्ताह में बुधवार और शनिवार को टी शर्ट पहनकर आना है।
प्रधानाध्यापक का विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्रशंसनीय कार्य हेतु तहे दिल से धन्यवाद किया। यह आयोजन विद्यालय विकास हेतु प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान किया गया। बैठक में शामिल गांव के वरिष्ठजन लक्ष्मण लाल, शंभू लाल, एवं समिति के सदस्य लाला राम, दशरथ अहीर ने विद्यालय विकास हेतु कहीं अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किए।
0 टिप्पणियाँ