तस्कर भागा : पिकअप से 656 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त


चित्तौड़गढ़। सदर थाना निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए एक पिकअप से 6 क्विंटल 56 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सदर निंबाहेड़ा थानाधिकारी तुलसीराम पुलिस निरीक्षक द्वारा गठित टीम हैड कानि भैरूलाल मय जाप्ता द्वारा अरनोदा क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान अरनोदा की तरफ से एक पिकअप आती हुई नजर आई जो पुलिस जाप्ता को देखकर पिकअप का चालक पिकअप को नाकाबंदी पॉइंट से कुछ दूरी पहले ही रोक पिकअप को चालु हालात में छोड अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पिकअप में अवैध अफीम डोडा चूरा भरा होने पर नारूलाल उप निरीक्षक इंचार्ज थाना सदर निम्बाहेडा मय टीम द्वारा मौके पर पहुंच नियमानुसार वाहन पिकअप की तलाशी ली गई तो पिकअप में अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ। मिला जिसका वजन 6 क्विंटल 56 किलोग्राम हुआ। पिकअप चालक रात्रि के समय अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से पिकअप को छोडकर फरार हो गया जिसकी काफी तलाश की किन्तु नही मिला। अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर फरार मुल्जिम व अवैध अफीम डोडा चूरा की खरोद फरोख्त के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है। 
कार्यवाही करने वाली टीम नारूलाल उप निरीक्षक, भैरूलाल हैड कानि., जीवन लाल कानि., रणजीत कानि., नारायण लाल कानि., घनश्याम कानि., राजकुमार कानि., सुरेश चालक कानि. आदि थे। 
कार्यवाही में विशेष योगदान भैरूलाल हैड कानिस्टेबल की रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ