सिरोड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को दिए पुरुस्कार


चित्तौड़गढ़। सिरोड़ी ग्राम में ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व उपजिला प्रमुख मिठूलाल जाट अरनियापंथ, विशिष्ट अतिथ गोवर्धन जाट पावली, भैरूलाल ठेकेदार धमाणा, आयोजककर्ता सुरेश जाट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सिरोड़ी टीम विजयी रही। विजेता टीम सिरोडी को 31 हजार रुपए व उपविजेता टीम बनस्टी सावा को 21 हजार रूपये का पुरूस्कार दिया गया। संचालन श्यामलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजू सेन, घनश्याम शर्मा, प्रकाशगिरी, गोपालपुरी व समस्त ग्रामवासी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ