मुख्यमंत्री सलाहकार बाबूलाल नागर का किया स्वागत


चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय खटीक समाज जिलाध्यक्ष कानजी गोल्डमैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के सलाहकार और दूदू विधायक बाबूलाल नागर के चित्तौड़गढ़ अखिल भारतीय खटीक समाज कार्यालय पर पहुंचने पर संगठन के जनरल सेक्रेटरी कालूराम खटीक, सुरेश खोईवाल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद दायमा, युवा जिलाध्यक्ष रोहित बोरीवाल, प्रवक्ता विनोद बोरीवाल, दिनेश चावला, संजय चावला, महेंद्र चावला, संजय चावला, मनीष, हंसराज, दिनेश, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष बंशीलाल पटेल, राधेश्याम, श्यामलाल खींची, जगदीश खोईवाल, जिला उपाध्यक्ष नारायण लाल खटीक ताणा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के पूर्व प्रधान राजेश नागर का भी स्वागत किया गया।
विधायक नागर ने सामूहिक और संगठित रूप में समाज को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक संख्या में हर जगह सामूहिक विवाह सम्मेलन करने के लिए आह्वान किया जिसमें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ