मंत्रोच्चार व यज्ञ करके मन्दिर में गरुड़ प्रतिमा स्थापित की

चित्तौड़गढ़। सर्वेश्वर मंदिर हर्षनगर चामटी खेड़ा रोड़ पर भगवान लक्ष्मी नारायण के वाहन गरुड़ की प्रतिमा स्थापित की गई।प्रदीप शर्मा, रणवीर सिंह राठौड, विजय लक्ष्मी शर्मा ने गायत्री शक्ति पीठ के  विधिविधान से मंत्रोच्चार कर यज्ञ किया। संरक्षक लक्ष्मीनारायण डाड के सानिध्य में शुभ मुहूर्त में ठाकुरजी के सन्मुख मूर्ति की प्रतिष्ठा की गई। पुजारी हीरालाल वैष्णव ने आरती की। मनीष ओझा, गोविंद काबरा, अजय बनवार, हीरालाल सिपानी, जानकीलाल सोनी आदि मंदिर समिति के सदस्य दर्शनार्थ उपस्थित हुए। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद लढ़ा ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ