निम्बाहेड़ा। समीपवर्ती ग्राम पंचायत बड़ोली माधोसिंह के विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान परिसर में आयोजित 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्वघाटन सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
प्रतियोगिता के उद्वघाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहकरिता मंत्री उदयलाल आंजना थे तथा नगरपालिका अध्यक्ष सुभाशचंद्र शारदा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, जिला सचिव कांग्रेस कमेटी लक्ष्मण सिंह सोलंकी, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना उपसरपंच शम्भुलाल कुमावत, सरपंच प्रतिनिधि दशरथ धाकड़,नानालाल धाकड़, उदयलाल धाकड़, भवरलाल मेनारिया, गोपाल टाइगर, शान्तिलाल, सत्यनारायण कुमावत, शौकिन धाकड़, दिनेश धाकड़, हरीराम धाकड़ एवं अशोक धाकड़ कार्यक्रम के बतौर विशिष्ठ अतिथि थे। प्रारम्भ में सहकारिता मंत्री आंजना व अतिथियों के प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर विद्यालय परिवार व ग्रामवासियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। मंत्री आंजना ने मॉ सरस्वती की तस्वीर पर द्वीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर एवं ध्वजारोहण व परेड की सलामी लेकर 66 वी. जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का षुभारंभ करवाया।
विद्यालय परिवार द्वारा जानकारी देते हुए बताया की 66 वी. जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता बड़ोली माधोसिंह के स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित कि गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना थे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जूडो, जिम्नास्टिक एवं कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 17-19 वर्ष के आयु वर्ग के 230 खिलाडियों द्वारा भाग लिया गया। खिलाडियों द्वारा खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि मंत्री आंजना ने अपने उदबोधन में उपस्थित समस्त विद्यालय परिवार व सभी खिलाड़ियो संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान सरकार द्वारा खेलो के आधारभुत ढाचे को मजुबत और ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया है जिससे प्रतिभाओं को निखारने हेतु छोटे से छोटे एवं ग्रामीण क्षैत्रो के खिलाड़ियो को अवसर देकर उनकी छुपी हुई प्रतिभाएं निकलकर एक ऐसे मंच पर पहुॅचे जहॉ उन्हें अपनी प्रतियोगिता से प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में होना चाहिए। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, अशोक सिंह राठौड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निम्बाहेड़ा रविन्द्र उपाध्याय, राजमल प्रजापत, प्रधानाचार्य राधेश्याम ठन्ना, विद्यालय परिवार, खेल प्रेमी, खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन वाजिद अली वाजिद ने किया।
0 टिप्पणियाँ