कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुविधिनाथ स्वामी मंदिर में हुआ पूजन

भैंसरोडगढ़, (पवन मेहरा)। श्री सुविधि नाथ स्वामी मंदिर रावतभाटा में जैन समाज के साधर्मिक द्वारा मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रातः 8 बजे भगवान का स्नान महोत्सव हुआ। साथ ही शत्रुंजय महातीर्थ की भव्य भक्ति हुई। तत्पश्चात कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुविधिनाथ मंदिर में श्री दादा गुरुदेव पूजन हुआ। पूजन में पुरुष महिलाएं एवं बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर लाभ लिया गया। तदोपरांत साधर्मिक भक्ति का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भजनों पर समाज के भक्त झूम उठे। सामूहिक दादागुरु इकतिसा का पाठ किया गया एवं गुरुदेव की महिमा गायी गई व गुरुदेव की आरती की गई। समाज के सभी गुरुभक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ततपश्चात समाज का सामूहिक स्वामि वात्सल्य हुआ।
कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला एवं समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। पूजन के पश्चात समाज के सभी लोगो ने कार्तिक पूर्णिमा का एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ