पेंशनर समाज को दी चिकित्सा सुविधाओं व योजनाओ की जानकारी

प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। एस. एल. हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राकेश पाटीदार ने पेंशनर समाज के सभागार में मौजूद वरिष्ठजनो से मिलकर हॉस्पिटल में मौजूद योजनाओं व चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। डॉ. पाटीदार ने मौजूद लोगो को बताया की हॉस्पिटल अब राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना से जुड़ चुका है एवं इस योजना के तहत राजकीय सेवा में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का पूर्णतया निशुल्क इलाज हो पायेगा। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल में उपलब्ध योजनाओ जैसे की चिरंजीवी योजना, ईएसआईसी व सभी तरह के इन्श्योरेंस के तहत निशुल्क इलाज एवं उपलब्ध सुविधाएं जैसे की 24 घंटे आपातकालीन सुविधाओं के साथ 2D  ईको, टीएमटी, ईसीजी, 96 स्लाइस सीटी स्कैन, 4डी सोनोग्राफी, ब्लड बैंक, आईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सहित तमाम सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पेंशनर समाज के अध्यक्ष मगनीराम सुथार ने डॉ. पाटीदार का अभिनन्दन करते हुए कहा की पेंशनर समाज काफी समय से प्रतीक्षा कर रहा था की प्रतापगढ़ में भी आरजीएचएस योजना से जुड़ा कोई निजी अस्पताल भी होना चाहिए ताकि राजकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों एवं पेंशनर्स समाज को भी इसका फायदा मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दुर्गाप्रसाद सोलंकी ने किया व आभार संरक्षक जगदीशलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कांतिलाल जैन, उपाध्यक्ष मदन लाल पचोली, वरीष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल टांक व दशरथ लाल शर्मा सहित समस्त पेंशनर समाज के कार्यकारिणी के सदस्य सहित कई पेंशनर्स मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ