प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक सदस्यता अभियान देश भर में 6 नवंबर से जारी है इसी क्रम में प्रतापगढ़ नगर व जिले में अभियान चल रहा है जहाँ सदस्यों को जोड़ा जा रहा हैं।
विश्व हिंदू परिषद प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि विहिप व बजरंग दल, दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता अलग अलग टोलियां बना कर घर-घर जा कर जनसंपर्क कर रहे है व सदस्यों को जोड़ रहे है।
विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 25 से अधिक टोलियां लगातार ये कार्य कर रही है।
विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया व बजरंग दल जिला संयोजक प्रकाश पहलवान ने आह्वान किया है कि परिषद द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान का हिस्सा बने। आगामी 20 नवम्बर तक अभियान जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ