रास्ते में मिला सोने का ब्रेसलेट, प्रभु ने दिया ईमानदारी का परिचय


चित्तौड़गढ़। आरणी निवासी राकेश नुवाल एडवोकेट के हाथ में पहन रखे 4 तोला सोने का ब्रेसलेट निकलकर के आरनी बस स्टैंड के आसपास गिर गया था। जो मातृकुंडिया निवासी प्रभु गिरी गोस्वामी को मिला। प्रभु ईमानदारी का परिचय देते हुए आज मंगलवार को प्रातः बस स्टैंड पर आकर वापस लौटाया। इस पर ग्रामीणों ने प्रभु गिरी का उपरणा साफा बंधवा कर ईमानदारी के लिए उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच भेरूलाल, राधेश्याम जाट, रमेश राजकोट, शौकत अली, मोहम्मद हुसैन सहित कई ग्रामीणों ने प्रभु गिरी का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ