अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या


चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र के झांझरिया तालाब सुभाष कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। हॉस्पिटल चौकी इंचार्ज प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की झांझरिया तालाब सुभाष कॉलोनी निवासी किशन लाल उर्फ सेटू पिता गोवर्धन लाल बैरवा उम्र 35 साल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर लटक गया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ