डूंगला (माय सर्कल न्यूज @ ऋषभ जैन)। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री एलवा माता विकास समिति की मासिक बैठक मंदिर परिसर में शनिवार को आयोजित की गई।
इस मौके पर अमावस्या होने से मासिक भंडार विकास समिति के सदस्यों के सानिध्य में खोला गया। इसमे एक लाख 18 हजार 435 रूपये प्राप्त हुए। इसके साथ ही चढ़ावे के रूप में एक सोने की रखड़ी पांच ग्राम की देवी लाल अहीर निवासी भाटोली गुजरान के द्वारा प्राप्त हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष नारायण लाल व्यास, नाथू लाल खंडेलवाल, ओंकार लाल व्यास, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, सोहन लाल मेनारिया, नक्षत्र मल खारोल, पूरण अहीर खेड़ा अहिरान एवं विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ