प्रश्न के मूल्यांकन से मनाया युवा सप्ताह दिवस

डूंगला (ऋषभ जैन @ माय सर्हकल न्यूज़)।नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में डूंगला में मदर टेरेसा महिला मंडल राष्ट्रीय स्वयं सेविका श्वेता सामर  द्वारा स्वतंत्र सेनानी नंद कुमार त्रिवेदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में युवा सप्ताह का आयोजन किया गया। बच्चों को करियर के लिए बेहतर उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया  गया। युवा पीढ़ी को जागृत करने के लिए कंप्यूटर जीके एवं इंग्लिश का मूल्यांकन लिया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय का चयन किया जाएगा।
उपस्थित डूंगला से प्रिंसिपल हसीना बानो रंगरेज, पीटीआई धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरनेड विद्यालय से प्रिंसिपल  छगन लाल पुरोहित, कुशल पुष्करणा  एवं स्वास्तिक  कंप्यूटर से टैली  शिक्षक पुष्कर मेनारिया, अंग्रेजी शिक्षक राम गोपाल वैष्णव, राजमल  जनवा, महेंद्र मेनारिया ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ