जयसिंहपुरा स्कूल में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण सम्पन्न



चित्तौड़गढ़। राउप्रावि जयसिंहपुरा में वार्षिक उत्सव एवं पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अरूण कुमार धोबी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वार्ड पंच लक्ष्मण शर्मा, मदनलाल जाट, एसएमसी अध्यक्ष नंदलाल शर्मा थे। विशिष्ठ अतिथि पीईईओ हिंगोरिया रतनलाल राव, व्याख्याता कैलाश सुखवाल थे।
 समारोह में वर्षभर की गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बालकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कांकरिया प्रअ राजेश कुमार जाट, पिंटू शर्मा, अध्यापक गोपाल जाट, रामलाल शर्मा, महेन्द्र कुमार रेगर, अध्यापिका कृष्णा कुमारी, संगीता कुमारी उपस्थित रहे। संचालन अध्यापक महेन्द्र कुमार रेगर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ