श्री सांवलिया सेठ के दर पर उमड़ा जनसैलाब

सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर में शनि अमावस्या के अवसर पर श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर श्रृद्धालुओं की दर्शन की लंबी कतारें लगी रही। वंही शनि महाराज से सांवलियाजी के बीच 15 किलोमीटर सड़क मार्ग पर भी वाहनों की इसी तरह कतारें लगी रही। जानकारी के अनुसार लंबे समय के बाद अमावस्या पर शनिवार का योग मिला तथा कृष्णधाम सांवलियाजी से शनि महाराज का फासला कम होने के कारण दोनों तिथि तथा वार के योग मिलते ही इसी तरह की भीड़ रहती हैं। शनिवार को सांवलियाजी मंदिर में मंगला आरती से श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हुई जो दोपहर शयन झांकी तक यही स्थिति बनी रही। दोपहर के बाद 2:30 से श्रृद्धालुओं की कतारें लग गई जो सायंकाल तक जारी थी। अमावस्या के पावन अवसर पर भगवान सांवलिया सेठ को विशेष श्रृंगार कराया तथा स्वर्ण आभा युक्त वागा पहनाया गया। इधर सांवलियाजी मंदिर के देवकी सदन धर्मशाला में अमावस्या के भंडारे की प्रसादी का विशाल आयोजन हुआ। उसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ