चित्तौड़गढ़। भाजपा नगर मंडल चंदेरिया नव मतदाता अभियान की आवश्यक बैठक हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन पर मण्डल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। नव मतदाता अभियान के मंडल संयोजक गोपाल गवारिया ने बताया कि बैठक का आयोजन भाजपा द्वारा चलाये जा रहे नव मतदाता अभियान के संदर्भ में आयोजन गया। जिसके तहत भाजपा हर बूथ पर नये मतदाताओं से सम्पर्क कर उनका नाम मतदाता सूचियों में अंकित करवाने हेतु कार्य करेगी। इस बैठक को जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नव मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आग्रह किया। अभियान के चित्तौड़गढ़ विधानसभा सह संयोजक निरज सुखवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पूरणसिंह राणा, बालकिशन भोई मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सुवालका, कमलेश देवपुरा, मिट्ठू लाल जयसवाल, पूर्व पार्षद घनश्याम मेनारिया, पार्षद दिनेश गवारिया, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सुवालका, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कृतज्ञ दशोरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरमान खान, ए-सी मोर्चा अध्यक्ष चंचल खटीक, बुथ अध्यक्ष गोपाल जाजू, रतनलाल बैरवा, पार्षद रेशमा कहार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष राजकुमारी राजपूत, मंगेश कुंवर राजपूत, सरिता पच्चीसा, वीरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह राणावत, विजेंद्र नायक, राजेंद्र कुमार शर्मा, नारायण लाल कीर, घनश्याम सिंह, सूरज कीर, कुनाल माली सहित चंदेरिया मण्डल के सभी शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण, मोर्चा पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ