मक्का के कट्टों की आड़ में अफीम डोडाचूरा की तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मक्का की आड़ में ट्रक में अवैध रूप से भर कर ले जा रहे 10 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचू को जब्त कर मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए एसएचओ निम्बाहेड़ा कोतवाली फूलचन्द पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार को जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से आये एक टाटा ट्रक को रुकवा कर चैक किया तो ट्रक की केबिन के पीछे बॉडी (डाला) पर तिरपाल ढका हुआ होकर रस्से से बंधा हुआ पाया गया। उक्त ट्रक संदीग्ध होने से ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक में मक्का के कट्टे भरे हुए पाये। मक्का के कट्टो को हटाकर देखा तो कट्टों के निचे 46 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 10 क्विंटल 18 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा मिला। अवैध अफीम डोडाचूरा व ट्रक को जप्त कर दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के बरडिया बरखेड़ा थाना सीतामऊ जिला मन्दसौर निवासी 21 वर्षीय अर्जुन बलाई पुत्र मांगीलाल बलाई व 24 वर्षीय मागीलाल पुत्र परसराम बागरी (बागरिया) को गिरफ्तार किया जाकर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान जारी है। 

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम में
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा  फूलचन्द पु.नि., हैड कानि हरविन्दर सिह,  कानि राकेश, जगदीश, ज्ञानप्रकाश, हेमन्त, सरिया राम आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ