श्री सांवलिया सेठ को भेंट की 500 ग्राम से अधिक की चांदी की सामग्री

सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ को उनके भक्त के द्वारा 500 ग्राम से अधिक की चांदी की सामग्रियां भेंट की गई। जानकारी के अनुसार नीमच मध्यप्रदेश निवासी श्रृद्धालु संतोष गोस्वामी पत्नी पुष्कर गोस्वामी के द्वारा भगवान श्री सांवलिया सेठ को 505 ग्राम चांदी से निर्मित कार, मकान, चांदी के चार सिक्के सहित सामग्री भेंट की गई। श्रृद्धालु ने बुधवार को सांवलियाजी पंहुचकर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में यह चांदी की सामग्रियां भेंट कर भेंट की रसीद प्राप्त की। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की परम्परा के अनुसार श्रृद्धालु परिवार को उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया गया। श्रृद्धालु ने बताया कि स्वयं के एक कार खरीदने की भगवान श्री सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी गई थी। जिसके पूरी होने पर उनके द्वारा यह सामग्रियां भेंट की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ