चित्तौड़गढ़, (सलमान)। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय अधिकारियों द्वारा रियल टाइम औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के अंतर्गत 8 विद्यालय विभिन्न तहसीलदार द्वारा किए गए। 4 स्कूलों विकास अधिकारियों द्वारा देखे गए। जिला स्तरीय शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने 15 विद्यालय देखें मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा 18 विद्यालयों का विजिट किया गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय द्वारा 22 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। संदर्भ व्यक्ति समग्र शिक्षा अभियान द्वारा 20 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया एवं 243 विद्यालयों का निरीक्षण संबंधित पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया गया। अधिकांश जगह पर दूध पाउडर की उपलब्धता पर्याप्त पाई गई। कुछ विद्यालयों में समय के पश्चात अर्थात 11 बजे बाद भी दुध वितरण किया जाता रहा जिसको प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। गूगल शीट के माध्यम से विद्यालयों का ऑनलाइन निरीक्षण करवाया गया जो कि आगे भी प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को जारी रहेगा। आज लगभग 332 विद्यालयों का निरीक्षण संपादित हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भंवरकिया तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाकिया कला में निरीक्षण किया। जहां 11 बजे के लगभग दूध वितरण किया गया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारू में 11:30 बजे बाद दूध का वितरण किया गया जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारों का खेड़ा में 12 बजे दूध का वितरण किया गया। उक्त दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
0 टिप्पणियाँ