भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज @नरेंद्र सेठिया)। जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत पोटला कला के गाँव धनेत में आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चितौड़गढ़ एव मायाजन विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेत के छात्र छात्राओं ने हर घर नल-हर घर जल को लेकर रैली निकाली। छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को जल बचाव एव जल के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूक किया। रैली के पश्चात चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने जल बचाव से संबधित चित्र बनाकर जल के महत्व का संदेश देने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दोरान मायाजन विकास सेवा संस्थान से विनोद पारलिया, सरपंच मिठु लाल भील, मदन लाल जाट धनेत व स्थानीय विद्यालय से संस्था प्रधान नोरतन अटल व स्टाफ सहित विद्यालय के 52छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ