चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार मध्य रात्रि को शहर के बस स्टैंड के पास करीब 7 लोगों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 हजार 960 रुपये जप्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शहर कोतवाल विक्रम सिंह पुलिस निरीक्षक को शुक्रवार मध्य रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के पन्नाधाय बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे के बरामदे में करीब 7-8 व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपयों का दाव लगा जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर थाने के एएसआई जितेंद्र सिंह पुलिस जाप्ता के साथ पन्नाधाय बस स्टैंड पहुंचे जहां रेन बसेरा के बरामदे में सात व्यक्ति घेरा बनाकर ताश के पत्तों पर जुआ खेलते पाए गए। जिनके बीच में नगद राशि व ताश के पत्ते पड़े हुए थे। नगद राशि 10960 रुपये व ताश के पत्ते जप्त कर जुआ अधिनियम का अपराध पाए जाने पर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार-
1. कच्ची बस्ती गांधीनगर चित्तौड़गढ़ निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद शफी शाह,
2- 19 वर्षीय आशिक हुसैन पुत्र अयूब शाह,
3- 22 वर्षीय मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद रफीक पठान,
4- 19 वर्षीय आसिफ खान पुत्र सदीक खान पठान,
5- 24 वर्षीय शोएब पुत्र मोहम्मद असलम पठान,
6- सेक्टर 5 गांधीनगर चित्तौड़गढ़ निवासी 28 वर्षीय आरिफ खान पुत्र साजिद खान पठान
7- सेक्टर 4 गांधीनगर निवासी आवेश पुत्र गुलाम रसूल शेख को गिरफ्तार किया गया है।
0 टिप्पणियाँ