●लाईव अपडेट्स
- सिविल एविएशन की संभावनाओं पर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत युवाओं की क्षमता विकास के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान इंस्टीट्यूट की तर्ज पर राजीव गांधी एवियशन इंस्टीट्यूट बनाए जाने की घोषणा की। पायलट ट्रेनिंग के लिए बनेगी इंस्टीट्यूट
- हेल्थ फार्मेसी और बायोइनफॉर्मेटिक से संबंधित कोर्सेज को लेकर जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी की स्थापना होगी। 300 करोड रुपए का खर्च होगा इंस्टिट्यूट पर
- सीएम युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुरुष और महिला उद्यमियों को 10 और 15 फ़ीसदी मार्जिन मनी 5 लाख की सीमा तक दी जाएगी। इस पर 100 करोड रुपए खर्च होंगे।
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी भर्ती परीक्षाओं में निशुल्क बैठ सकेंगे अभ्यर्थी। इस पर 200 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। रोजगार मेलों के जरिए 30000 युवाओं को रोजगार मिले। अगले साल 100 मेगा जॉब फेयर लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए अनुप्रति योजना शुरू की थी जिसे सफलता मिल रही है। इस योजना के तहत अब 15000 की बजाय 30000 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा अनुप्रति योजना का दायरा बढ़ाकर दोगुना किया। जिला मुख्यालय पर 100 बेड की क्षमता के विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनाए जाएंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सावित्रीबाई फुले वाचनालय शुरू किए थे। अब प्रत्येक उपखंड मुख्यालय पर ऐसे लाइब्रेरी बनेंगे।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 1,81,000 से ज्यादा नियुक्तियां प्रक्रियाधीन है। कुल तीन लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां हो रही है। कुछ असामाजिक तत्वों के कारण पेपर लीक की घटनाएं हो जाती है। राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2022 लाया गया। एसओजी के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टास्क फोर्स बनेगी। पेपर लीक की घटनाओं को रोकने का काम करेंगी यह टास्क फोर्स। आरपीएससी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान। ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर बनेंगे।
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले साल हमनें 50 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। अब हम उसे बढ़ाकर 100 यूनिट कर रहे है। इससे प्रदेश के 1 करोड़ 19 लाख घरों में से 1 करोड़ 4 लाख घरों को मुफ्त बिजली मिलेगी। बाकि बचे 15 लाख घरों को भी स्लेब के अनुसार फायदा मिलता रहेगा।
- 76 लाख परिवारों को उज्जवला योजना के तहत पीएम की घोषणा के मुताबिक, एलपीजी सिलेंडर मिले लेकिन वो खरीद नहीं पा रहे थे। इन 76 लाख परिवारों को आगामी वर्ष में 500 रुपए में एलपीजी देने की घोषणा
- मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा फूड राशन किट देने का ऐलान किया. सीएम गहलोत ने कि इस किट में 1-1 किलो दाल, चीनी और नमक मिलेंगे. खाद्य तेल और गर्म मसाले भी मिलेंगे। इसमें 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे
-सीएम अशोक गहलोत ने भाषण पढ़ना शुरू किया।
0 टिप्पणियाँ