चित्तौड़गढ़। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद संस्थापक डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया अल्पप्रवास पर चित्तौड़ आएंगे।
राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अमृत माली ने बताया कि कोटा में शादी समारोह में शामिल होकर भीलवाड़ा होते हुए निम्बाहेड़ा कार्यक्रम में जाने के दौरान 13 फरवरी सोमवार को अल्प समय के लिए चित्तौड़ नगर में कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करेंगे। इसी दौरान प्रमुख कार्यकर्ताओं के यहाँ अल्पाहार लेंगे उसके पश्चात् प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा आगामी होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा व संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। तोगड़िया के अल्पप्रवास को देखते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल पदाधिकारी तैयारियों में जुट गये हैं। जगह जगह भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई है।
0 टिप्पणियाँ