बंटी आंजना हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, 4 आरोपी नामजद

इस ख़बर का वीडियो देखें

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। गत 2 फरवरी को निम्बाहेड़ा में विकास उर्फ बन्टी आंजना
की हत्या का खुलासा कर अभियुक्तगणों की सहायता व शरण देने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार कर 4 जिन्दा कारतूस बरामद व घटना कारित करने वाले चारों अभियुक्त नामजद किया हैं।
एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि गत 2 फरवरी को प्रार्थी देवेन्द्र कुमावत पिता  शोभालाल निवासी आजाद चौक निम्बाहेड़ा कोतवाली ने बमुकाम मोर्चरी जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा पर एक
लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिन में करीब 4 बजे मेरे मित्र ललित प्रजापत की पुत्री की मृत्यु हो जाने से मेरे मित्र बंटी उर्फ विकास पिता बापुलाल  आजना व अन्य विकास पिता गोपाल लाल आंजना निवासी केसुन्दा वाले आज शाम 4 बजे करीब बैठने आए थे। जहां पर करीब 15-20 मिनट रुकने के बाद मैं, बंटी उर्फ विकास आजना व साथी विकास आजंना को मेरी मोटरसाईकल से बंटी आजंना की स्कार्पियों के पास इन दोनों को छोड़ने के लिए जेल के पास पहुंचा जहाँ हम तीनों मोटरसाईकल से उतरे तो एक व्यक्ति ने
पिछे आकर हमारे पर फायर किया जिससे   देवेंद्र व विकास आंजना जेल के अन्दर भाग गए। इसी के साथ आगे से दो लडके और आए बटी आंजना पर तीनों ने फायर किए। तीनों के हाथ में पिस्टल थी। फायर करके वो तीनों भाग गए जिन्हें हम नही जानते सामने आने पर पहचान सकते है। फिर हम दोनों व आसपास के लोग व जेल कर्मियों के सहयोग से बंटी उर्फ विकास आंजना को इलाज के लिए विकास की स्कोर्पियों से निम्बाहेड़ा अस्पताल लेकर आए जहाँ डाक्टरों ने विकास आंजना को मृत घोषित कर दिया। मेरे मित्र विकास पिता बापुलाल आंजना की मृत्यु तीन अज्ञात बदमाशान द्वारा गोलियों से फायर कर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने अपराध धारा 302, 34 भा.द.स व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान एसएचओ फूलचन्द पु.नि. द्वारा शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने मामले की घटना को गंभीरता से लेते हुते शीघ्र घटना ट्रेस आउट करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर अर्जुन सिंह शेखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व आशीष कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के निकटतम सुपर विजन में फूलचन्द पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी केमरा के फुटेज प्राप्त किए जाकर गहन अनुसंधान कर अभियुक्तों की पहचान की गई तो अभियुक्त अजयपाल पिता प्रभु लाल जाट निवासी बही पार्श्वनाथ थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर, सुरेश जाट पिता किशोर जाट निवासी पित्याखेडी थाना वाईडी नगर जिला मन्दसौर, कृष्णपाल उर्फ कान्हा पिता गुलाब सिंह सिसोदिया निवासी गोगरपुरा थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर और रमेश उर्फ कान्हा पिता मन्नालाल जाति भील निवासी नई सिगरी अम्बानगर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा घटना कारित करना पाया गया। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त दोनों मोटर साईकिल उपलब्ध करवाने व आपराधिक षडयन्त्र में भागीदारी होने पर कमल सिंह पिता इन्द्र सिंह जाति राजपुत उम्र 28 साल निवासी अम्बानगर निम्बाहेड़ा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ एवं घटना के बाद अभियुक्तगणों को मन्दसौर में अपने होटल पर शरण देने वाले राहुल सुर्यवंशी पिता रोडमल सुर्यवंशी जाति चमार उम्र 24 साल निवासी गुलियाना थाना दलोदा जिला मन्दसौर व अभियुक्तगणों को पुलिस के आने की जानकारी देने व फरार करने में सहयोग करने पर प्रभुलाल पिता भंवर लाल जाति जाट उम्र 48 साल निवासी बही पार्श्वनाथ थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर को बाद अनुसंधान के गिरफ्तार
किया गया। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु जिला स्तर एवं वृत स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया जाकर मुल्जिमान की गहन तलाश जारी है। चार नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 5-5 हजार के ईनाम घोषित की हैं।
पुलिस टीम जाप्ता में फूलचन्द पुनि थानाधिकारी थाना कोवताली निम्बाहेड़ा, शिवलाल पु नि थानाधिकारी थाना गंगरार, पुनित कुमार उ नि थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, सुरज कुमार सउनि, सुन्दर पाल सउनि, प्रमोद हैड कानि नम्बर 1084, हरविन्दर सिह हैड कानि न. 1584, नरेश हैड कानि न. 587, अशोक कानि न. 891,अमित कानि न.1596, धर्मेन्द्र सिंह कानि न. 611, जगदीश कानि न. 1191, सुमित कानि न. 487, ज्ञानप्रकाश कानि न 337, राजकुमार हैड कानि साईबर सेल चित्तौड़गढ़, रामावतार कानि न. 555 साईबर सेल चित्तौड़गढ़ आदि थे।

-------------------------------------------

मंत्री उदय लाल आंजना ने श्रीचंद कृपलानी और भाजपा पर साधा निशाना, देखें इस वीडियो में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ