चित्तौड़गढ़। शहर में सुलभ शौचालय पर जरूरतमंद लोगों से तय राशि से अधिक राशि वसूली जा रही है।
जानकारी के अनुसार शहर में स्थित सुलभ शौचालयों को जिन संस्थाओं को सौपा उन्होंने ही इन्हें सुलभ से दुर्लभ बना दिया हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बने सुलभ शौचालयों में लगाए गए कर्मचारी तय रेट से तीन से 4 गुना कीमत वसूल रहे हैं। इससे सरकार को तो कुछ नहीं मिल रहा हो, पर संस्थाएं मोटा मुनाफा कमा सरकार को चूना लगा रही है। एक तरफ जहां सरकार शौचालय बनाकर आमजन को सुविधाएं दे रही है वहीं दूसरी तरफ ये संस्थाएं लोगों का मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे तीन से 4 गुनी वसूली करने में लगे है। शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बने शौचालयों पर रेट लिस्ट नही लगा रखी हैं। सभी जगह सुविधा देने के नाम पर दो से तीन गुना वसूली होती मिली। पूर्व में भी कई बार शिकायतें मिली लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नही हुई।
0 टिप्पणियाँ