कपासन, (अंकित वैष्णव)। आज सुबह खेत पर गेहूं की फसल में सिंचाई करने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला की मौत मोटर का स्टार्टर चालू करते समय फाल्ट होने से हो गई।
हेड कांस्टेबल उगमाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव अरनिया बांध निवासी कैलाश कुंवर 45 वर्ष पत्नी श्याम सिंह राजपूत मंगलवार सुबह खेत पर गेहूं की फसल में सिंचाई करने गई। जहां मोटर चलाने के लिए स्टार्टर को ऑन करने लगी तभी स्टार्टर की केबल में फाल्ट होने से उसे करंट लग गया और वो अचेत होकर नीचे गिर गई। जिस पर उसके जेठ मानसिंह और मानसिंह की पत्नी दौड़ कर वहां पंहुचे। जहां कैलाश कुंवर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसे परिजन अचेत अवस्था में कपासन हॉस्पिटल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलारड़ा सरपंच उदयराम जाट सहित कई ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कैलाश कुंवर के शव का पोस्मार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
0 टिप्पणियाँ