भू-माफियाओं ने महिला को फर्जी जमीन मालिक बना करवाई रजिस्ट्री, एसपी को दिया परिवाद

चित्तौड़गढ़। भू-माफियाओं ने एक बेशकीमती जमीन के असली मालिक की जगह नकली मालिक बनाकर फर्जी रजिस्ट्री करवाने का एक मामला सामने आया हैं। फर्जी रजिस्ट्री करने के मामले में एक महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की हैं।
परिवाद के अनुसार खतीजा बेगम पुत्री स्व. कुतुबुद्दीन जाति शेख उम्र 56 साल निवासी टाडरमाला जिला भीलवाड़ा ने श्रीमती खतीजा बी पत्नि नबीभुलद्दीन उम्र 67 निवासी निम्बाहेड़ा, रमेश सिंह रावत पिता मदन सिंह रावत उम्र 29 साल निवासी घटेरा तहसील निम्बाहेडा, बलवन्त सिंह चौधरी पिता गौरीलाल जाति जाट उम्र 32 साल निवासी किशनपुरा, तहसील निम्बाहेडा, सुनिल पिता नन्दलाल जाति जटिया उम्र 35 साल निवासी बाड़ी तहसील निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ सहित 4-5 अन्य भू-माफियाओं के विरुद्ध जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया हैं। परिवाद में बताया गया कि प्रार्थीया खतीजा बेगम के पुश्तैनी खातेदारी एवं कब्जे काश्त की कृषि भूमि वाके मौजा
नरसिंहगढ पटवार हल्का बाडी तहसील निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ़ में स्थित खाता संख्या-35 में स्थित खसरा संख्या- 224 रकबा 1.200 हेक्टर स्थित है तथा प्रार्थिया अविवाहित हैं। प्रार्थिया के परिवार का कोई भी सदस्य जीवित नही है जिसकी जानकारी भूमाफियाओं को पहले से ही थी। इस संबंध में प्रार्थीया खतीजा ने 05 अक्टूबर 2020 को तहसीलदार निम्बाहेड़ा के समक्ष लिखित में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था जिसमें स्पष्ट रूप से अंकित कर दिया था कि मेरे समाज के नजदीकी व कुछ व्यक्ति षड्यंत्र पूर्व फर्जी तरीके से प्रार्थीया की कृषि आराजीयात को हड़प कर किसी अन्य व्यक्ति को खुर्द-बुर्द करना चाहते है। इस आशय का प्रार्थनापत्र पेश किया था। जिस पर किसी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही तहसीलदार निम्बाहेड़ा द्वारा अमल में नही लायी गयी थी जिसका फायदा भू-माफियाओं ने उठाते हुए प्रार्थिया खतीजा नाम की अन्य महिला खतीजा बी पत्नि नबीभुलद्दीन निवासी निम्बाहेड़ा को रूबरू सब रजिस्ट्रार उप पंजीयक कार्यालय निम्बाहेडा में लाकर फर्जी तरीके से दिनांक 11 जुलाई 2022 को कृषि भूमि का विक्रयपत्र केवल मात्र 5 लाख में रमेश सिंह रावत के नाम पर मुर्तिब करवा दिया। जबकि उक्त भूमि की डी. एल. सी. रेट 11 लाख 61 हजार 035 रुपए थी। रजिस्ट्री में गवाह के रूप में बलवन्त सिंह चौधरी तथा सुनिल जटिया ने हस्ताक्षर किये है।
उक्त तथ्यों की जानकारी प्रार्थीया को अन्य
व्यक्तियों से होने पर प्रार्थिया ने रजिस्ट्री की नकल के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिस पर प्रार्थीया को दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को उक्त फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। जानकारी होते ही प्रार्थिया ने पुलिस में इत्तला दी थी और मुख्यमंत्री को भी इसकी शिकायत की थी। जिस पर किसी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही नही हुई है। रमेश सिंह रावत ने उक्त कृषि भूमि का विक्रय से नामान्तरण संख्या- 410 दिनांक 20 सितम्बर 2022 को स्वीकृत भी करवा लिया है। 
परिवाद में बताया कि अभियुक्तगण ने सुनियोजित तरीके से षडयन्त्र रचकर प्रार्थीया की बेशकीमती लाखों रूपयों की कृषि भूमि को प्रार्थिया के नाम की अन्य महिला को रूबरू सब रजिस्ट्रार निम्बाहेड़ा में उपस्थित करवा कर प्रार्थिया के फर्जी अंगुठा निशानी लगवा कर रमेश सिंह रावत को फर्जी तरीके से विक्रय कर अनुचित लाभ प्राप्त करने की नियत से गैर जिम्मेदाराना तरीके से राशि प्राप्त कर हडप कर हजम कर गये है। जबकि उक्त कृषि भूमि को प्रार्थिया ने किसी को आज दिवस तक विक्रय नही किया है। उक्त रजिस्ट्री पर प्रार्थिया खतीजा के फर्जी अंगुठा निशानी लगाकर फर्जी तरीके से धोखाधड़ी पूर्वक रजिस्ट्री करवा ली हैं। रजिस्ट्री में खतीजा के पति का नाम नबीभुलद्दीन अंकित करवा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा दी है।
प्रार्थिया ने भू-माफियाओं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ