प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। ग्रामीण महिला एवं बाल विकास संस्थान द्वारा आज ब्लाक सुहागपूरा की ग्राम पंचायत मोटा धमनिया में जैविक खेती अपनाने पर महिला किसानों को उपहार स्वरूप साड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति लाल मीणा ने की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित सभी कार्यों को धरातल स्तर पर किया जा रहा है और बहुत सारे जन कल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना चाहिए। संस्थान की ओर से ए.के. बालोत, सलमान खान, किसान रतनलाल रतन, लाल, गणेश मौजूद रहे। कार्यक्रम में 70 महिलाओं ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ