निम्बाहेड़ा गोली कांड की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा का धरना प्रदर्शन


निम्बाहेड़ा। गुरुवार को दिनदहाड़े निम्बाहेड़ा शहर में गोली मारकर एक युवक की हत्या के मामले में आज उपखण्ड कार्यालय के बाहर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणों धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गोली कांड की सीबीआई से जांच व आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की हैं।
निंबाहेड़ा में गुरुवार को हुए गोलीकांड में युवक की हत्या करने के मामले में दोषी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सीबीआई से जांच की मांग को लेकर भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। 
भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टीजन, ग्रामीणजन, परिवारजन उपखंड कार्यालय के बाहर इस मुख्य सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एएसपी अर्जुन सिंह शेखावत, राजीव जोशी, उपखंड मजिस्ट्रेट रमेश सीरवी,तहसीलदार गोपाल बंजारा, डिप्टी आशीष, सीआई फूलचंद टेलर, सीआई वीरेंद्र धाकड़ मौजूद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ