चित्तौड़गढ़। रोलाहेडा ग्राम पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुद्वारा में रखी गई। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष आजाद पालीवाल थे। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी बद्री जाट बड़ोदिया थे। अध्यक्षता निवर्तमान ईकाई अध्यक्ष पीरू लाल गवारिया ने की। बैठक में ग्राम पंचायत रोलाहेडा के पंचायत अध्यक्ष और कार्यकारिणी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कार्यकर्त्ताओं ने नारायण लाल जाट पारोली को ग्राम पंचायत रोलाहेडा अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। पंचायत उपाध्यक्ष उदयराम रैगर, रमेश गाडरी को सोशल मीडिया प्रभारी के लिए युवा कार्यकर्ता राहुल गवारिया तथा मंडल कार्यकारिणी के लिए पिरु लाल गवारिया, गणपत रैगर, मीरा देवी रैगर और महिला पंचायत अध्यक्ष के लिए लाली देवी दमामी का सर्वसम्मति नाम दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक मत होकर कार्यकारिणी का मनोनयन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष आदरणीय राज्यमंत्री जाडावत साहब के अथक प्रयासों से रोलाहेड़ा में विकास कार्य हुए है बड़ी बड़ी मांगे जो थी वो सारी मांगे पूरी कर दी गई है जिसमें यूआईटी से सड़क निर्माण, ऋषि मंगरी तक रोड, अस्पताल, और 33 केवी ग्रिड स्टेशन, गांव में सीसी रोड पेयजल आपूर्ति के लिए चंबल जैसे योजना लेकर आना सभी कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों के लिए जाड़ावत का आभार व्यक्त किया। 2023 में जाडावत साहब के नेतृत्व में वापस राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर दीनदयाल जाट,राजू गवारिया,सूखा लाल रैगर, नानू लाल रैगर, रामेश्वर जाट, दिलीप गवारिया, धन राज रैगर, किशन लाल रैगर, विजय गवारिया, प्रकाश गवारिया, शिव गवारिया, नारायण लाल शर्मा, अनिल जाट,रतन लाल जाट,नारायण लाल जाट, पीरू लाल रैगर दीपक जाट, राहुल लोहार, पिन्टू गवारिया, आदित्य लखीणा, छोगा गवारिया, हजारी लाल गवारिया, मुकेश रेगर पवन हरिजन, निर्मल लोहार, सोहन भील, कमलेश गवारिया, राहुल जाट, बद्री रेगर, कैलाश रेगर,कमलेश गुर्जर कन्हैया वैष्णव, कन्हैया रेगर, धर्मराज सालवी, राधेश्याम रेगर, ओमप्रकाश रेगर, राजू सालवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ