मुमुक्षु अंजली दीक्षार्थी का नगर के मुख्य मार्गों पर किया स्वागत अभिनंदन

निंबाहेड़ा। सकल जैन समाज श्रीसंघ एवम् युवा मित्र मण्डल निंबाहेड़ा द्वारा मुमुक्षु अंजली दीक्षार्थी की नगर के विभिन्न मार्गो से निकाले जाने वाले वरघोडे का नगर के मुख्य चौराहे पर मार्गों पर स्वागत अभिनंदन किया गया। पुलिस चौकी के पास चित्तौड़ी दरवाजा चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा द्वारा शाल ओढ़ाकर माला पहना स्वागत अभिनंदन किया गया। सहकारिता कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना एवं कांग्रेस परिवार की ओर से इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठजन, नगर पालिका पार्षदगण, कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने स्वागत अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ