चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ व्यापार मंडल द्वारा माह के अंतिम रविवार को बंद के आह्वान को पर्यावरण के प्रति सार्थक बनाने के लिए व्यापारी बसंत गोयल ने हरित रविवार संकल्प लिया। इसके तहत बंद वाले प्रत्येक रविवार को व्यापारी द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। इसी क्रम में आज रविवार को प्रातः रामद्वारा स्थित बूंदी मार्ग पर कटहल का पेड़ ट्री गार्ड सहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा, सदस्य बसंत कुमार गोयल, महंत जगदीश चंद्र वैष्णव और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के सानिध्य में लगाया गया। इस पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष लड्ढा ने कहा कि व्यापारी गण पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही व्यापार मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में व्यापारियों से चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रचना करेंगे। उन्होंने व्यापारी बसंत गोयल की पहल की सराहना की।
0 टिप्पणियाँ