चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ अपनी फोटो पोस्ट करता था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि सोशल साईट पर गैगंस्टर ओर असामाजिक तत्वों को फोलो करने वाले व अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा फूलचंद टेलर पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कानिस्टेबल रतन सिंह, अमित कुमार, रणजीत व रामावतार की टीम गठित की जाकर सोशल साइट पर निगरानी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को सुशीला नगर मांगरोल थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार वैष्णव पुत्र हीरा लाल वैष्णव के क़ब्ज़े से एक पिस्टल नुमा देशी कट्टा मिला जिसको जब्त किया जाकर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी से जब्त शुदा पिस्टल कहा से लाने एवं किसको बेचने के बारे मे अनुसधान जारी हैं। थानाधिकारी फूलचन्द पु.नि0 ने बताया कि इस प्रकार गैंगस्टरो को फोलो करने ओर अपने मोबाईल की डी.पी पर अवैध हथियारों, तलवारों, पिस्टलों के फोटो लगाने वालो के खिलाफ ओर भी कार्यवाही की जायेगी।
0 टिप्पणियाँ