विवाहिता दो बेटियों के साथ ट्रेन आगे कूदी, एक की मौत, बेटी का कटा पांव


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। उपखण्ड क्षेत्र के पांडोली स्टेशन प्लेटफार्म पर सवारी गाड़ी के आगे दो बच्चियों के साथ कूद कर विवाहिता ने की आत्महत्या कर ली। छोटी बेटी का पांव कट गया और बड़ी बेटी ने भाग कर जान बचाई।
प्राप्त जानकारी अनुसार नीमच शहर के विकास नगर निवासी रंजना जैन आज उदयपुर-मदार सवारी गाड़ी के आगे कूद गई जिससे छोटी बेटी हितांशी (3) का दाहिना पांव कट गया जिसे सरपंच प्रतिनिधि उपचार हेतु कपासन चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया वही विवाहिता की बड़ी बेटी ध्रुवी जैन ने भाग कर अपनी जान बचाई। फिलहाल आत्महत्या करने वाली महिला का शव पांडोली स्टेशन पर रखा हुआ है। रेल्वे पुलिस पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ