सांवलियाजी विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया सांवलियाजी में पीईईओ क्षेत्र की छात्राओं का संयुक्त रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र बैरवा ने की। मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत मण्डफिया शमीम बानो थी। विशिष्ट अतिथि वार्ड पंच एवं पत्रकार उमेश तिवारी तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, धूप, माल्यार्पण कर शिविर की विधिवत शुरुआत की गई। आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपरना द्वारा स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिका विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका प्रमिला कृष्णिया, व्याख्याता हेमलता रेगर, डिंपल शर्मा ने संपन्न करवाया। प्राध्यापक नरेंद्र सिंह शक्तावत के अनुसार आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को पंच मारना, लोअरपंच, अपरपंच, आगाचुकी, उराचुकी, मवाशी, सूर्य नमस्कार, योगाभ्यास, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शताधिक छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी प्रशिक्षणार्थियों को आत्म रक्षार्थ विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं को मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह शक्तावत ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता भग्गालाल मेघवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक बाबूलाल जटिया, कन्हैयालाल मेघवाल, सुनील भारद्वाज, नारायण लाल रेगर, अनिल गुर्जर, आरती तिवारी, सरिता बराला सहित प्रशिक्षणार्थी छात्राएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ