चित्तौड़गढ़। कश्मोर ग्राम पंचायत के गणेशपुरा गांव के पास स्थित जिंक नगर का पानी का टैंक फटने से हुए नुकसान व युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिंक नगर गेट पर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जिंक नगर स्थित वाटर टैंक फटने से सड़कों, दीवारों, नालों व ग्रामीणों को नुकसान होने और युवाओं की रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित युवाओं व ग्रामीणों ने जिंक नगर का गेट बंद कर दिया। ग्रामीणों ने पानी के टैंक फटने से हुए नुकसान का मुआवजा सहित युवाओं को हिंदुस्तान जिंक में रोजगार देने की मांग की। साथ ही जिंक नगर में स्थित गैस गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। सूचना पर चित्तौड़गढ़ तहसीलदार शिव सिंह शेखवात सहित सदर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाईश की। सरपंच कश्मोर सरस्वती शर्मा ने पिछले दिनों हुए घटनाक्रम बताया और कहा कि नुकसान का मुआवजा जिंक नगर प्रबन्धन दें। साथ ही युवाओं को हिदुस्तान जिंक में रोजगार मुहैया करवाएं। इस पर तहसीलदार ने जिंक प्रबन्धन से बात कर मौके पर बुलाकर वार्ता की। ग्रामीणों ने 3-4 दिन में मुआवजा व युवाओं को रोजगार देने की मांग की। रोजगार व मुआवजा नही देने पर जिंक नगर गेट पर फिर से प्रदर्शन करने की चेतावनी दी हैं। वार्ता के बाद जिंक नगर के गेट खुले गए। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ