शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के सिखाए गुर


कपासन, (अंकित वैष्णव)। स्थानीय सुभाष चंद्र बोस राजकीय कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के 5वें दिन स्वयं सेविका छात्राओं को आत्मरक्षा(सेल्फ डिफेंस) का प्रशिक्षण दिया गया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार खटीक ने बताया कि गुरुवार को फाइटर्स क्लब के सुनील प्रजापत ने स्वयं सेविका छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आत्मरक्षा के आवश्यक अलग-अलग दांव पेच बता कर उनका अभ्यास करवाया गया। जिसमें बॉक्सिंग, जूडो कराटे के आवश्यक दाव पेच सिखाए गए ओर इनकी रेगुलर प्रैक्टिस करने के लिए कहा गया ताकि जरूरत पड़ने पर वो इन दाव पेच का उपयोग कर स्वयं की रक्षा कर सकें। फाइट क्लब के प्रजापत ने स्वयं सेविकाओं को शरीर को फीट और तंदुरूस्त रखने के भी तरीके बताए। शिविर में प्राध्यापक नीलम चौधरी और राधेश्याम गमेती के निर्देशन में संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अर्जुन सिंह, किरण राणावत, हर्षिता विजयवर्गीय, हर्षवर्धन स्वर्णकार, कंचन बूनकर, आयशा बानो, चेतन वैष्णव, अंकित तिवाड़ी, नुपुर जैन, संजू सुथार, आरती सेन, रितिका सेन, आरती धोबी, पूर्वा भील, गरिमा और महिमा टांक ने राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में राष्ट्रपति और राजस्थानी पंजाबी आदि गीतो का प्रस्तुत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ