हजरत नसीरशाह दाता का उर्स शुरू



चित्तौड़गढ़। बूंदी रोड स्थित हजरत नसीरशाह दाता रहमतुल्लाह अलैहे का 64वां उर्स मुबारक 9 फरवरी गुरूवार से शुरू हुआ।
वक्फ कमेटी के सदर गुलाम रसुल खान अशरफी ने बताया कि उर्स में परचम कुशाई की रस्म शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी, सूफी संत हजरत हाफिज सैयद सरदार अहमद कादरी चिश्ती अशरफी साहब के नवासे सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी, सज्जादानशीन मोहम्मद युसुफ अशरफी व मुहाफिजे मिल्लत मौलाना मोहम्मद इब्राहीम अशरफी रहमतुल्लाह अलैहे के बेटे जानशीन, मोहम्मद उमेर ने अदा की। झण्डा शरीफ हजरत सैय्यद सरदार अहमद अशरफी साहब की खानकाह से लेकर दरगाह पहुंचे। इस मौके पर खजान्ची मोहम्मद यासिन छीपा, मौलाना मुफ्ती उस्मान गनी अशरफी अलअजहरी, मोलाना जुबेर अशरफी अलअजहरी, मोलाना जुनेद अशरफी, मोहम्मद उमेर अशरफी ने सलातो सलाम फातेहा पेश की।
इस मौके पर अशरफी युवा जमात के मेम्बर, मोहम्मद युनुस छीपा, अब्दुल हमीद खान, असलम छीपा, मोहम्मद उमर छीपा, शरीफ छीपा व अशरफी साहब के कई मुरीदेन मौजूद थे।  
सैकेट्री अब्दुल हमीद खान मंसुरी ने बताया कि 10 फरवरी शुक्रवार को रात 10 बजे मशहुर कव्वाल निसार चिश्ती, अहसान चिश्ती कव्वाली पेश करेगे। रात्रि में गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। 11 फरवरी शनिवार को सुबह 10 बजे से कुल की रस्म की शुरूआत होगी। दोपहर एक बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ