चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान रामदेवजी का चंदेरिया चित्तौड़गढ़ की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया।
संस्थापक सचिव ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि शनिवार 4 फरवरी को ऋतुराज वाटिका चित्तौड़गढ़ में साधारण सभा की आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें आगामी 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर अर्जुन मूंदड़ा, उपाध्यक्ष हरीश पुरोहित, शांतिलाल भराडिया, सचिव मनजीत सिंह ग्रेवाल, कोषाध्यक्ष राकेश मंत्री, संयुक्त सचिव भेरू लाल शर्मा तथा संरक्षक पद पर बंशीलाल कांटिया, पुरुषोत्तम वैष्णव, कैलाश तिवारी, डाॅ. अर्जुन वैष्णव एवं सदस्य पुष्कर राज मालू, राकेश जैथलिया, डॉ. सुशील मेहता, दिनेश खंडेलवाल को मनोनीत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
0 टिप्पणियाँ