भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी, कुलदीप माथुर, नूपुर भाटी ने अपने परिवार सहित भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। ओसरा पूजारी द्वारा अथितियों का तुलसी चरणामृत प्रदान किया। दर्शन के बाद मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरु लाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य भैरु लाल सोनी द्वारा प्रसाद और उपरना पहना स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित, सी जे एम उदयवीर सिंह, मंडफिया जुडिशल मजिस्ट्रेट हिमांशु मीणा, ग्राम न्यायालय अधिकारी रणवीर चौधरी सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी, कुलदीप माथुर, नूपुर भाटी का अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया इस अवसर पर एडवोकेट चमन पाल सिंह, ओंकार रायका, केसर सिंह, अर्जुन वैष्णव आदि अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया द्वारा स्वागत किया गया और मंदिर इतिहास की जानकारी दी।
0 टिप्पणियाँ