कोटा वाणिज्य कॉलेज का जीर्णोद्धार व रिक्त पदों को भरने की मांग, सौंपा ज्ञापन

कोटा। राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा के छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष दीपांशु पारेता और छात्रसंघ उपाध्यक्ष केशव दीक्षित के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कॉलेज की सब से पुरानी समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्य रूप से महाविद्यालय के जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर मांग रखी जिसमें छात्रसंघ उपाध्यक्ष केशव दीक्षित ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सभी पुराने महाविद्यालय का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है परंतु कॉमर्स कॉलेज को पूरी तरफ अलग रखा है जो कि यह कॉलेज कॉमर्स का सभाग में सबसे बड़ा है जिसे बने हुए 40 साल से ऊपर हो गए है किंतु अभी तक कॉलेज में कोई भी जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य नही हुआ है। ज्ञापन में महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की भी मांग की गई।
इसमें मौके पर महाविद्यालय के छात्रनेता सोनू गोचर, वंश शर्मा, श्रवण सिंह, कार्तिक वर्मा, रुद्र सिंह, गौरव बैरागी हाड़ा, नवीन, कार्तिक, अभिषेक, जयेश, निक्कू, अनिकेत, भुवन, समस्त छात्र शक्ति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ