कपासन, (अंकित वैष्णव)। कपासन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत छापरी के मोड़ा खेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रंगा रंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का अयोजन हुआ।
पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी व पूर्व पुलिस निरीक्षक गोवर्धन लाल नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र कुमार राव ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता किशन लाल जाट व आम आदमी पार्टी से जगदीश जाट सहित पूर्व सरपंच सोहनलाल, उप सरपंच मुकेश जाट, उपजिला शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह, एबीडीओ दशोरा मौजूद रहे।
विद्यालय के इस रंगा रंग वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मोड़ा खेड़ा ग्राम के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों को प्रधानाध्यापक कालूराम राणा व साथियों द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी गोवर्धन लाल नायक द्वारा अन्य व्यवस्थाएं की गई।
विद्यालय से राजेश कुमार चोटियां, राजेन्द्र कुमार राव, बलजिंदर सिंह, अध्यापिका सीमा, सीता, मुकेश जाट हीरालाल ओड, रामराज प्रजापत द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। भोजन टेंट स्टेज साउंड की व्यवस्था रूपाखेड़ा ग्राम से गोवर्धन लाल, प्रकाश, सुखराम, नरेश सांखला द्वारा की गई। बच्चों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम रोचक व आकृषक रहा।
0 टिप्पणियाँ